आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या के तत्वावधान में 9 जून 2021 को प्रातः 10 बजे से घर बैठें आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की विविध सेक्टरो की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 1437 पदो हेतु चयन किया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः आनलाइन हैं। इस रोजगार मेलें में रोजगार के इच्छुक प्रतिभागियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अयोध्या में आने की आवश्यकता नही हैं।

केंद्र की चेतावनी मिलते ही RSS प्रमुख समेत अन्य नताओं के ब्लू टिक वापस

कम्पनीयों के एच0आर0 द्वारा आवेदक के मोबाइल नम्बर पर ही घर बैठें साक्षात्कार लिया जायेगा, एव चयनित अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नम्बर पर ही चयन की सूचना दी जायेगी। आवेदक को अपने यूजर आई0 डी0 और पासवर्ड के माध्यम से सेवायोजन विभाग के  वेबपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपनी योग्यता के अनुरूप कम्पनी में आवेदन करना होगा। कम्पनीं का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता हैं कि वे रोजगार मेला आई0डी0- 4118 पर दिनांक 8 जून 2021 की अपरान्ह 2 बजे तक अपना आवेदन अवश्य कर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button