एक-एक वोट साइकिल का बटन दबाकर नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डिम्पल यादव जी ने गुरूवार को किशनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में मतदाताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने डिलहा, घुसुपुर, विनायकपुर, भावतपुल, बघिरूआ, भारापुर जरारा में नुक्कड़ सभाएं की। डिम्पल यादव ने कहा कि जहां इस क्षेत्र ने नेताजी को सम्मान देने का काम किया है वहीं नेताजी ने भी इस क्षेत्र को सम्मान देने का काम किया। वे सभी को साथ लेकर चलत थे। जो मौजूदा चुनाव है उसमें यह बहुत जरूरी है कि समाजवादी ज्यादा से ज्यादा मतो से जीते और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा वोट पड़े।


डिम्पल जी ने कहा कि हम सब एक-एक वोट साइकिल का बटन दबाकर देंगे और नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम करेंगे और इतिहास रचेंगे। ये क्षेत्र ऐसा है कि जिसने नेताजी को हमेशा सम्मान दिया और नेता जी ने भी इसे विकास में काफी आगे बढ़ा दिया। पूर्व सांसद डिम्पल जी का आज किशनी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। डिम्पल जी सभी बुजुर्ग महिलाओं से गले मिली। डिम्पल जी की सरलता और स्नेहशील व्यवहार की सभी सराहना करते मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button