अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोधया)। मवई पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान महिला सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों तथा रोक थाम जुर्म जरायम के विरुद्ध पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम भवानीपुर के निकट ईंट भट्ठे के सामने बने ब्रेकर पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे खड़ा है।मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने बाबा बाजार चौकी इंचार्ज मनोज कुमार उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह,सिपाही मनोज यादव,बोबी प्रताप सिंह तथा सुनील कुमार को मौके पर भेजा।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।पकड़े गये व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना के ग्राम हुनहुना के शमीम पुत्र सिद्दीक के रूप में हुई।प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि शमीम के विरुद्ध दस वर्ष पूर्व मवई थाने में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज था।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button