मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर रुदौली के युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। भारतीय जनता पार्टी अयोध्या के तत्वाधान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह के संयोजन में तीन दिवसीय रक्तदान शिविर के अंतर्गत शनिवार को रुदौली के युवाओं ने रक्तदान किया।


युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा नेता आशीष शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल,नीरज द्विवेदी,अतुल पाण्डेय,मनीष चौरसिया ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। भाजयुमो के आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव मनसा वाचा कर्मणा राष्ट्रहित के लिए कार्य करता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ खुन्नू पांडेय,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा इंजीनियर शिवम सिंह,भाजपा नेता इंद्रभान सिंह ने सभी रक्तदाताओं की प्रशंसा करते हुए उनको शुभकामनाए दी।

http://demo.nishpakshdastak.com/पर देश-प्रदेश की ताजा और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को अप-टू-डेट रखिए। हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button