ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण आनलाइन आवेदन कि तिथि 10 जून से 17 जून 2021 तक

अयोध्या 07 जून (सू0वि0)। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु आनलाइन संचालित की जा रही है। वर्ष 2021-22 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु सम्बंधित जनपदों में आवेदन किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन किये जाने कि तिथि 10 जून 2021 से 17 जून 2021 तक होगी।

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइड  backwardwelfare.up.gov.in  पर दिये गये लिंक एवं  obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा निर्देश समय-सारिणी उक्त वेबसाइड पर प्रदर्शित कर दी गयी है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुये निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button