कोविड जांच हेतु नोडल अधिकारी नामित- जिलाधिकारी

अयोध्या । जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अन्तर्गत तिथिवार कोविड जांच हेतु नोडल अधिकारी नामित है। जिसमें 3 जून 2021 को स्ट्रीट वेण्डर-पान, सिगरेट गुलाबबाड़ी मैदान के सैम्पलिंग हेतु अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या व स्वास्थ्य विभाग को अधिकारी नामित किया गया है।

  • इसी प्रकार 4 जून 2021 को मिठाई दुकान, बेकरी, नमकीन दुकान हेतु अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अयोध्या व स्वास्थ्य विभाग।
  • 5 जून 2021 को टैम्पो, बैट्री रिक्शा आदि हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग।
  • 7 जून 2021 को सरकारी व प्राइवेट बस/टैक्सी स्टैण्ड हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी/सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम व स्वास्थ्य विभाग।
  • 8 जून 2021 को बाल सुधार गृह/सम्प्रेषण गृह हेतु नगर मजिस्टेªट/जिला प्रोबेशन अधिकारी अयोध्या व स्वास्थ्य विभाग।
  • 9 जून 2021 को रेस्टोरेंट/ढाबा/होटल स्टाफ हेतु नगर मजिस्टेªट/अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अयोध्या व स्वास्थ्य विभाग।
  • 10 जून 2021 को माॅल, रेडीमेड कपड़ा के साॅप में कार्य करने वाले कर्मियों हेतु नगर मजिस्टेªट/अपर नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या व स्वास्थ्य विभाग।
  • 11 जून 2021 को राशन की दुकान/कोटेदार के यहां हेतु जिला पूर्ति अधिकारी/सभी उप जिला अधिकारी/स्वास्थ्य विभाग।
  • 12 जून 2021 को आइसक्रीम वेण्डर/जूस कार्नर/अमूल/पराग इत्यादि के स्टाफ हेतु अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या/खाद्य अधिकारी/स्वास्थ्य विभाग।
  • 14 जून 2021 को वाइन, बीयर, भांग व ठेका आदि हेतु जिला आबकारी अधिकारी/स्वास्थ्य विभाग।
  • 15 जून 2021 को सरकारी/प्राईवेट भवन निर्माण आदि/लेबर/चैक/देवकाली हेतु नगर निगम/सहायक श्रमायुक्त/स्वास्थ्य विभाग/एक्शियन पीडब्लूडी।
  • 16 जून 2021 को नारी निकेतन/वृद्वा आश्रम हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी अयोध्या व स्वास्थ्य विभाग।
  • 17 जून 2021 को निर्माण भवन/रोड/माल जिसमें निर्माण का कार्य चल रहा के लिए अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या व स्वास्थ्य विभाग।
  • 18 जून 2021 को स्कूल स्टाफ/नगर निगम सफाई स्टाफ हेतु डीआईओएस/बीएसए/अपर नगर आयुक्त/नगर निगम अयोध्या व स्वास्थ्य विभाग।
  • 19 जून 2021 को बैंक स्टाॅफ/पोस्ट आफिस स्टाफ हेतु एलडीएम/चैक मैनेजर/रिजीनल मैनेजर सभी बैंक व स्वास्थ्य विभाग को डियुटी के लिए अधिकारी नामित किया गया है।


उन्होंने आगे बताया कि नोडल अधिकारी डा0 अरविन्द सिंह मो.9839310378 समन्वय स्थापित कर उक्त तिथियों पर सैम्पलिंग आदि की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। विभागीय अधिकारीगण नोडल अधिकारी अरविन्द सिंह का सैम्पलिंग आदि में सहयोग प्रदान करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर उक्त तिथियों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस कार्मिकों की डियुटी लगाना सुनिश्चित करायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button