तीन दिन पूर्व लापता हुई युवती का नही लगा सुराग

तीन दिन पूर्व लापता हुई युवती का नही लगा सुराग,दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर से तीन दिन पूर्व लापता हुई एक युवती का अभी तक सुराग नही लग सका।युवती के भाई ने इस सम्बन्ध में जनपद सुल्तानपुर के दो युवकों के विरुद्ध नामजद तहरीर मवई थाने में दी।पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

http://demo.nishpakshdastak.com/  पर देश-प्रदेश की ताजा और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को अप-टू-डेट रखिए। हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।


प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व सैदपुर में एक युवती अचानक घर से लापता हो गयी।जब वह काफी समय तक वापस घर नही आयी तो घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन सुराग नही लगा।शुक्रवार को युवती के भाई ने मवई थाना पहुंच कर जनपद सुल्तानपुर के थाना धनपतगंज के ग्राम मुडुवा के अश्वनी उर्फ सोनू पुत्र घनश्याम रमेश पुत्र दर्शन के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि दोनों युवकों के विरुद्ध धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button