आवास निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-पीडी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या / भेलसर। मुख्यमंत्री आवास हो या प्रधानमंत्री आवास किसी भी योजना में शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं होगी।यह बातें शुक्रवार को पीडी डीआरडीए राम प्रकाश सिंह ने सचिवों से कही। रुदौली ब्लॉक सभागार में आयोजित सचिवों की बैठक में पीडी ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की।उन्होंने बीते वर्ष के आवास निर्माण की प्रगति को परखने के साथ ही नए लक्ष्य पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में कई पंचायत सचिवों को पीडी ने डराया धमकाया।

बोले आवास निर्माण में लापरवाही बरतने पर सीधे निलंबन की कार्रवाई करेंगे।शुक्रवार को जिले के 97 ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने पंचायत सचिवों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आवास निर्माण में लापरवाही बरती तो कार्रवाई तय है।इस मौके पर रुदौली के पंचायत सचिव राजीव गौतम,विजय गौतम,सौरभ गुप्त,अजय यादव,जयसिंह यादव,सिनीयर लिपिक मेंहदी बाबू व कनिष्ठ लिपिक सुशीम जयंत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button