2 अप्रैल से नवरात्र शुरू

आचार्य डॉ0 प्रदीप द्विवेदी

2022 का चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी। अष्टमी 9 अप्रैल को मनाई जाएगी जबकि नवमी 10 अप्रैल को पड़ेगी। चैत्र नवरात्रि का सबसे शुभ मुहूर्त शनिवार 2 अप्रैल 2022 को सुबह 6.22 बजे से 8.31 बजे तक है।नव संवत्सर की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है और इसी के साथ चैत्र नवरात्र शुरू हो जाएंगे। नवमी का पूजन 10 अप्रैल को होगा यानी पूरे 9 दिन की नवरात्रि होगी। खास बात यह है कि प्रतिपदा के दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। रेवती नक्षत्र और इंद्र योग बन रहा है। शनिवार के दिन नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है जो इस बात का प्रतीक है कि मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर हो रहा है। माता की सवारी युद्ध के हालात का संकेत देती है। शुभ फल की कामना करने वालों को प्रतिपदा में सुबह 8:30 बजे तक हर हाल में घट स्थापना कर लेनी चाहिए। इसके बाद वैधृति योग शुरू हो जाएगा। देवी भागवत के अनुसार यह योग मां दुर्गा को बिल्कुल पसंद नहीं है। इसलिए इसमें कलश स्थापना कदापि न करें। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त का विकल्प भी है जो सुबह 11:26 से दोपहर 12:30 बजे तक घट स्थापना के लिए रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button