कृषि बिल समर्थन में राष्ट्रव्यापी सद्बुद्धी महायज्ञ कार्यक्रम प्रारम्भ

लखनऊ – राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक राम निवास यादव ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि सुधार कानूनों (बिलों) के विरोध में कुछ किसान संगठनों एवं उनके नेताओं द्वारा लगातार किए जा रहे भ्रामक प्रचार एवं हिंसक विरोध के खिलाफ आज से राष्ट्रव्यापी सद्बुद्धी महायज्ञ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया है।

राजधानी के कुकरेल रोड़ स्थित पारस मैरेज लाँन में आज सद्बुद्धि महायज्ञ कर इस अभियान का प्रारम्भ किया गया। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक राम निवास यादव के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने यज्ञ कुंड में आहुतियाँ डाल कर बुद्धि से भटक गये तथाकथित किसान संगठनों एवं उनके नेताओं की सद्बुद्धि हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर किसान नेताओं ने एक स्वर में कहाकि तीनों कृषि सुधार बिल कृषि एवं किसान की वास्तविक आजादी का प्रतीक है दुर्भाग्य से मतिभ्रम का शिकार हुए कुछ किसान संगठन एवं उनके नेता राजनैतिक रोटियां सेकने को आतुर हो कर किसानों का भारी नुकसान कर रहे है और किसानों को बरगलाने का काम भी कर रहे है।

बुद्धिहीन किसान नेताओं ने 26 जनवरी को देश के लालकिले पर जो कुछ अंजाम दिया इस कृत्य ने देश के अन्नदाताओं का सर शर्म से झुका दिया। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन इन किसान संगठनों एवं इनके नेताओं की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक राम निवास यादव ने किसानों के समक्ष बोलते हुए कहा कि इस सद्बुद्धि महायज्ञ से बुद्धिभ्रम के शिकार किसान नेताओं में ईश्वर सोचने समझने की क्षमता का विकास करेगें जिससे यह कृषि सुधार बिलों से किसानों को होने वाले फायदो को समझने का काम करेगे। यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन खेत, खलिहान, गांव और किसान के कल्याण के लिए लगातार रचनात्मक आंदोलन जारी रखेगी।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह ने किया। यूनियन के वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे जिसमें वीरेन्द्र कुमार रावत राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलीराम वर्मा, खलील अहमद, डा0 अनूप सिंह, मूलचन्द्र यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष लवकुश यादव, प्रमोद कुमार यादव, रंजीत यादव, विमल यादव, बलराम यादव, प्रहलाद यादव, आशीष यादव, संतोष शर्मा, अंकुश यादव, राकेश शर्मा के साथ सैकड़ो किसान इस सद्बुद्धि महायज्ञ में शामिल हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button