राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वैज्ञानिक होंगे सम्मानित

देश में आजादी से पहले से लेकर अब तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वालों की जानकारी साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवार्ड इंफार्मेशन रिट्रीवल सिस्ट्म (स्टेयरस) के माध्यम से मिल सकेगी।रविवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के समारोह के मौके पर केंद्रीय विज्ञान, एवं प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे और सूचनाओं से लैस एक ऑनलाइन डेटाबेस भी लांच करेंगे।

आज के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्ट का ऐलान किया था। जिसके लिए उन्हें साल 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 1986 से हर साल 28 फरवरी का दिन सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।

रविवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के समारोह के मौके पर केंद्रीय विज्ञान, एवं प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे और सूचनाओं से लैस एक ऑनलाइन डेटाबेस भी लांच करेंगे।इसके माध्यम से पुरस्कार,पुरस्कृत होने वाले और प्रायोजकों की पूरी जानकारी के साथ उनके द्वारा किए गए कार्यों का विवरण भी मिल सकेगा। इसे  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार किया गया है।  

इसके अलावा इस अवसर पर दुनिया में नाम कमाने वाले भारतीय मूल के शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं की जानकारी देने वाला एक डेटाबेस भी लांच किया जाएगा। इस डेटाबेस में 23.472 शिक्षाविद, शोधकर्ताओं की जानकारी को शामिल किया गया है।

इसके लिए अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया सरीखे देशों के 2700 से ज्यादा  उच्चशिक्षण संस्थाओं और संस्थानों के रिकार्ड को खंगाला गया है। पुरस्कारों में प्रमाणपत्र और नकद धनराशि भी प्रदान की जाएगी।हर साल 28 फरवरी को सर सीवी रमन की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। रमन पहले एशियाई थे, जिन्हें 1930 में विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय संचार पुरस्कार, सांइस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (एसईआरबी), महिला वैज्ञानिकों को बढ़ावा  देने के लिए वुमन एक्सिलेंस अवार्ड तथा अवसर( ऑग्मेंटिंग राइटिंग स्किल्स फॉर आर्टिकुलेटिंग रिसर्च ) प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button