10 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

अयोध्या। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 10 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिसमें पारिवारिक मामलों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के प्रयोजन से तथा पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 3 अप्रैल 2021 शनिवार, 6 अप्रैल 2021 मंगलवार व दिनांक 9 अप्रैल 2021 शुक्रवार को परिवार न्यायालय प्रांगण में प्रीट्रायल बैठक आयोजित की गयी है। उक्त तीनों तिथियों पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न करायी जायेगी। यह जानकारी प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय फैजाबाद ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button