सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ जल्द धमाल मचाने वाले हैं म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना दुबे

सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ जल्द धमाल मचाने वाले हैं म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना दुबे।

म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना दुबे और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की जोड़ी जल्द ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली है। उनका नया गाना रिलीज को तैयार है। ये जानकारी आज मुन्ना दुबे में ख़ुद दी, लेकिन वे गाने के बारे में विस्तार से जानकारी देने से परहेज करते नज़र आये। इस बाबत उनका कहना था कि कुछ लोग गानों को चोरी कर लेते हैं। इसलिए गाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। मुन्ना ने कहा कि खेसारीलाल यादव इंडस्ट्री के वायरल स्टार हैं। उनके साथ काम करने में बेहद मजा भी आता है। इसलिए इस बार भी हम धमाकेदार गाना लेकर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि मुन्ना दुबे इंडस्ट्री के व्यस्ततम म्यूजिक डायरेक्टर हैं। वे भोजपुरी के साथ – साथ हिंदी फिल्मों और एलबम के लिए भी काम करते हैं। अभी यश कुमार स्टारर उनकी फ़िल्म धाकड़ सिंह पूरी हुई है, जिसमें मुन्ना दुबे में शानदार म्यूजिक दिया है। इसके अलावा कुणाल सिंह के साथ महापात्र कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर होने वाली है। इसके लिए 2000 से अधिक लोगों का हुजूम खड़ा किया जाना है। इसमें भी मुन्ना दुबे के संगीत का जादू देखने को मिलेगा।

इसके अलावा वे अल्तमश फरीद के साथ हिंदी एलबम और भोजपुरी के कई स्टार्स के साथ भी एलबम कर रहे हैं। उनके कई हिंदी गाने भी आम वाले हैं। इसको लेकर मुन्ना दुबे बेहद उत्साहित हैं। वहीं, वे इंडस्ट्री में होने वाले कंट्रोवर्सी को लेकर कहते हैं कि इससे किसी का भला नहीं होने वाला, इसलिए सभी अपने काम पर ध्यान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button