हत्या करने वाले बेख़ौफ़

प्रधानपति की हत्या करने वाले बेख़ौफ़ घूम रहे,प्रशासन के कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में रोष।

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के प्रधान सराय देवराय कटरा गुलाब सिंह थाना जेठवारा में पीड़िता रंजीता पटेल पत्नी स्वर्गीय शिवपूजन पटेल ने लगाई न्याय की गुहार पीड़िता ने जिलाधिकारी को एसडीम के द्वारा संबोधित लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की ।पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति शिवपूजन पटेल, देवर संजय पटेल, श्याम राज शर्मा 15 /05/ 2022 को रात्रि 11:00 बजे बारात से वापस आते समय सोरांव से कल्याणपुर संपर्क मार्ग पर रैया के पास सड़क पर लगभग दर्जन दबंगों के शिकार हुए जिसमें पीड़िता के पति देवर व उनके साथी को बेरहमी से मारा पीटा गया ,मारपीट में नगदी 10000 व मोबाइल फोन तथा पल्सर बाइक छीना गया, जिसमें पीड़ित शिवपूजन पटेल प्रधानपति की हालत नाजुक होने की स्थिति में प्रयागराज स्थित यश्लोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान मौत हुई पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई और जिलाधिकारी को संबोधित मुख्यमंत्री से मांग की की पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए एक शस्त्र लाइसेंस व पचास लाख रुपए की आर्थिक मदद उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री करें जिससे परिवार का भरण पोषण हो सके। पीड़िता प्रधान के दो छोटे बच्चे हैं जिन्हें संभालने के लिए कोई सहारा नही है।


घटना की प्राथमिकी आशीष कुमार शर्मा की तहरीर पर प्रयागराज के सोराव थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ* धारा 392,302,307 तथा 120 बी के तहत दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक शिव पूजन पटेल की पत्नी रंजीता पटेल सरायदेवराय गॉव की ग्राम प्रधान हैं।जिनके दो मासूम बच्चे हैं।घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।घटना में गम्भीर घायल संजय पटेल का इलाज अभी भी प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।शक के आधार पर घटना के साजिश कर्ताओं की तलाश पुलिस कर रही है। ……न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button