भाजपा मंडल अध्यक्ष भतीजे की हत्या

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शहर के एक रेस्टोरेंट के बाहर युवक से विवाद हुआ। छोटी सी बात पर युवक ने गोली मार दी। घटना कोतवाली नगर के पयागीपुर की है। दो के बीच कुछ देर तक हाथापाई हुई। नौबत ऐसी बिगड़ी की एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। गोली लगने से कोतवाली देहात थाना अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी अभय प्रताप सिंह (23) की मौत हो गई। अभय भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह का भतीजा है। उसे साथी दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल एके द्विवेदी, सीओ सिटी शिवम मिश्रा और एसपी सोमेन वर्मा अस्पताल पहुंचे। भाजपा मंडल अध्यक्ष भतीजे की हत्या

आपसी विवाद में हुई घटना-एसपी

एसपी सोमेन वर्मा के अनुसार-घटना आपसी विवाद को लेकर हुई। कारण क्या था ये आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही सामने आएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष भतीजे की हत्या

Related Articles

Back to top button