Thursday, May 14, 2026
Advertisement

शोक

293

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर के मछली शहर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव (69वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और संतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

ज्वाला प्रसाद यादव जौनपुर जिले की मछली शहर सीट से चार बार विधायक रहे। वे लम्बे समय से बीमार थे। आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई हैं।