आदर्श आचार संहिता अब तक 62.13 करोड़ की मदिरा एवं 48.47 करोड़ रूपये की ड्रग्स जब्त

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सार्वजनिक व निजी स्थानों से अब तक कुल 1,38,65,122 प्रचार सामग्री हटायी गयी।अब तक 8,96,110 लाइसेन्सी शस्त्र कराये गये जमा, 2080 लाइसेन्स निरस्त।सीआरपीसी के तहत 32,99,811 लोग पाबन्द।आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक विभिन्न धाराओं में 2145 एफआईआर दर्ज।अब तक लगभग 103.56 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद।अब तक 62.13 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 22,94,614 लीटर मदिरा एवं  48.47 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का 17,640 किग्रा ड्रग्स जब्त।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 1,38,65,122 प्रचार सामग्री हटायी गयी है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 1,04,75,797 एवं निजी स्थानों से 33,89,325 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 6,91,215 पोस्टर के 44,67,462 बैनर के 34,73,665 तथा 18,43,455 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,87,568 पोस्टर के 14,91,061 बैनर के 9,75,862 तथा 6,34,834 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 8,96,110 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये, जिसमें से आज 41 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 631 लाइसेन्स जब्त किए गए तथा 2080 लाइसेन्स निरस्त किये गये। इसी प्रकार सी0आर0पी0सी0 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 32,99,811 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 2145 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है, जिसमें से आज विभिन्न धाराओं में 49 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 10,233 शस्त्र, 10,582 कारतूस, 232 विस्फोटक एवं 336 बम बरामद किये गये। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 186 फैक्ट्रियों को अब तक सीज किया गया।
     मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 103.56 करोड़ रूपये का कैश बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 62.13 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 22,94,614 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं। इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 48.47 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का 17,640 कि0ग्रा0 ड्रग्स जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग द्वारा अब तक लगभग 40.71 करोड़ रुपये मूल्य की 429 किग्रा0 की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त लगभग 94.00 करोड़ रूपये मूल्य की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button