एम0जे0जीनत हदीस हाई स्कूल ने सत्र 2020-21 का फीस किया माफ

एकसड़वां एम जे जीनत हदीस हाई स्कूल ,डायरेक्टर मो0 हदीस खान द्वारा पूरे सत्र 2020-21 का फीस किया गया माफ।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – कोविड से प्रभावित स्कूल सत्र 2020-21 का पूरी ट्यूशन फीस माफ की गयी है।उक्त जानकारी , एम जे जीनत हदीस हाई स्कूल नजीब नगर एकसड़वां चौराहा महराजगंज के डायरेक्टर मोहम्मद हदीस खान ने दिया। खान द्वारा पूरे सत्र 2020-21 की फीस माफ की गई है।
उक्त जानकारी देते हुये उन्होंने बताया की यह निर्णय अभिभावकों की परेशानी व बच्चों के भविष्य को देखते हुये लिया गया है उन्होंने बताया कि बीते सत्र में आन-लाइन पढ़ाई तो हुई है लेकिन फिर भी उसे पर्याप्त न मानते हुये शासन के गाइड लाइन के अनुसार शैक्षणिक सत्र शुरू किया गया है। वही इस फैसले से सीबू रहमान, पिन्टू, दीपेन्द्र, अब्दुल मन्नान खान, अब्दुल रहमान, फिरोज, हबीबुर्रहमान, मन्नौवर, सलाहुद्दीन खान बालकेश प्रजापति सहित सैकड़ों लोगों ने खुशी जाहिर की और डायरेक्टर के फैसले को अति उत्तम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button