जवानों के साथ भोजन कर मंत्री ने बांटा पुरस्कार

होमगार्ड जवानों के साथ भोजन कर होमगार्ड्स मंत्री ने बांटा पुरस्कार।

लखनऊ। होमगार्ड संगठन की स्थापना के 61 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होमगार्ड्स एवं कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने आला अधिकारियों एवं होमगार्ड जवानों के साथ मिलकर होमगार्ड मुख्यालय स्थित मैदान परिसर में सामूहिक भोज में हिस्सा लिया, उनके साथ भोजन किया, उनका हालचाल जाना एवं उनका उत्साहवर्द्धन किया। जिसके उपरान्त मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति ने पुरस्कार वितरण समारोह एवं उनको सम्मानित किया। डीआईजी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के अगले दिन बड़ा खाना का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे होमगार्ड जवान एक से डेढ़ माह तक लगकर विभिन्न कार्य जैसे-साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ-साथ परेड की भी तैयारी करते हैं। उनके उत्साहवर्द्धन एवं मनोबल को ऊंचा बनाये रखने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ बैठकर खाना खाते हैं। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्ड जवानों के साथ बैठकर खाना खाया। साथ में अपर मुख्य सचिव श्री अनिल कुमार एवं डी० जी०होमगार्ड्स श्री विजय कुमार मौर्य ने भी साथ में बैठकर खाना खाया। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जवानों के बीच बैठकर खाना खाया। जवानों के साथ भोजन कर मंत्री ने बांटा पुरस्कार

Related Articles

Back to top button