Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या मिल्कीपुर उपचुनाव मजबूत किलेबंदी की रणनीति तैयार

मिल्कीपुर उपचुनाव मजबूत किलेबंदी की रणनीति तैयार

209
मिल्कीपुर उपचुनाव मजबूत किलेबंदी की रणनीति तैयार
मिल्कीपुर उपचुनाव मजबूत किलेबंदी की रणनीति तैयार

समाजवादी पार्टी की मजबूत किलेबंदी की रणनीति तैयार। मिल्कीपुर उपचुनाव सीट किसी भी कीमत पर सपा गंवाने को तैयार नहीं। मिल्कीपुर उपचुनाव मजबूत किलेबंदी की रणनीति तैयार


अयोध्या/मिल्कीपुर। मिल्कीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी अजीत प्रसाद को जीताने के लिए समाजवादी पार्टी ने अभी से ही कमर कस ली है। पार्टी के विश्वस सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव को प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है पार्टी मिल्कीपुर का उपचुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव उनके पुत्र सांसद आदित्य यादव आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव व पासी समाज की अधिकता को देखते हुए पासी समाज के प्रदेश के सभी सांसदों को जैसे इंद्रजीत सरोज, पुष्पेंद्र सरोज, आर के चौधरी, प्रिया सरोज, तूफानी सरोज, व मुस्लिम समाज से सांसद इकरा हसन संभल, विधायक यासर शाह, रुदौली के पूर्व विधायक रुश्दी मियां बीकापुर के प्रत्याशी रहे फिरोज खान गब्बर समेत समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को मिल्कीपुर जीताने का जिम्मा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभी से दे रखा है बताया जा रहा है यह सारे नेता चुनाव की सूचना जारी होते ही मिल्कीपुर की सरजमीं पर नजर आएंगे। मिल्कीपुर उपचुनाव मजबूत किलेबंदी की रणनीति तैयार