आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि

मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने से जनपद कौशाम्बी में 07 तथा जनपद भदोही में हुई 02 जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया।दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रु0 की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशीय बिजली गिरने से जनपद कौशाम्बी में 07 तथा जनपद भदोही में हुई 02 जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।ज्ञातव्य है कि आकाशीय बिजली गिरने से जनपद कौशाम्बी की तहसील मंझनपुर में 01, सिराथू में 01 तथा तहसील चायल में 05 जनहानि हुई है। आकाशीय बिजली गिरने से जनपद भदोही के गोपीगंज तथा औराई थाना क्षेत्र में 01-01 जनहानि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button