प्रशासन झुका वकीलों की हड़ताल खत्म

आगरा। तहसील बार एसोसिएशन बाह में 04/08/2022 से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल एवं 08/08/2022से क्रमिक अनशन आज समाप्त हुई जो की तहसील बार की भ्रष्टचार एवं झूठी F I R के खिलाफ थी, जिसमे श्रीमती राधा यादव एडवोकेट आगरा सिविल कोर्ट बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सदस्य प्रत्याशी का विशेष योगदान रहा। तहसील बार एसोसिएशन बाह के अध्यक्ष पचौरी जी के कहने पर राधा यादव ने एक लेटर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पांचू राम मौर्य जी को दिया जिसपर संज्ञान लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से बात की जिसके परिणामस्वरूप जिलाधिकारी ने एसडीएम को आदेश दिया जिसके परिणामस्वरूप साथी अधिवक्ता सुशील भदौरिया, चंद्रेश यादव, वीरेश जी के ऊपर पर दर्ज F I R को समाप्त कर अधिवक्ता से माफी मांगी दुबारा ऐसी गलती प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नहीं की जाएगी मौके पर तहसील के बहुत से सम्मानित अधिवक्ता साथी राजेंद्र, देवेश, अश्वनी, संजीव, सुरेंद्र, सुशील, द्रंबर सिंह, गौरव, कुलदीप, रविकांत,पंकज, श्याम, सचिन, वीरेंद्र, ब्रह्मचारी, चंद्रेश, अनिल, रामनिवास, कृष्णमुरारी, चंद्रेश, मनोज, भूपेंद्र, ब्रह्मकुमार आदि एवं संबंधित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे जिसके समक्ष हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता साथी को जूस पिलाकर उनकी क्रमिक अनशन समाप्त की गई और राधा यादव ने कहा की जब अधिवक्ता पर कोई समस्या आएगी मैं हमेशा साथ खड़ी रहूंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button