किसान यूनियन राष्ट्रवादी ने की किसानों की समस्याओं को लेकर की बैठक

प्रमोद शर्मा

अयोध्या/रुदौली- भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी ने ममरेजनगर हाता में किसानों की विबिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की जिसमें किसान सम्मान निधि योजना, आवारा पशु, राशन कार्ड, बुजुर्ग वृद्धा पेंशन।


क्षेत्र के किसानों का कहना है कि PM किसान निधि योजना के तहत जो पैसा आता था वो अब नही आ रहा है, जिससे वो काफी परेशानी से गुजर रहे है , कई किसान ऐसे भी थे जो60 साल के ऊपर के होने के बावजूद भी वृद्धा पेंशन से अभी भी वंचित हैं और वो प्रधान, ब्लॉक वा तहसील के चक्कर काट रहे हैं फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा है। किसानों के इस समय की सबसे बड़ी समस्या आवारा पशुओं की है, जो झुंड के झुंड आये दिन फसलो की नष्ट कर दे रहे है। आवारा पशु इस समय धान की नर्सरी भी नष्ट कर दे रहे है।

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के मंडल के अध्यक्ष गंगाराम चौधरी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को जल्द ही उपजिलाधिकारी रुदौली तक पहुचायेंगे और उनसे उचित कार्यवाही की मांग करेंगे। इस बैठक में आने वाले सभी किसानों को मास्क वितरित किया गया और सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करें और कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं का संदेश दिया। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष गंगाराम चौधरी, मंडल महामंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री शीतला प्रसाद, ब्लॉक संगठन मंत्री भरतलाल, तहसील उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ रामअवतार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button