सजी थी सुहाग सेज, फिर भी वह नहीं आई.! बनकर सुहागिन दुल्हन,भर लेगी आगोश में, नहीं आई.!
थक गया हूं सोते – सोते, नींद का इंतजार करते – करते.! उस नींद से सभी डरते, पर हम तो आमंत्रित करते.!
आजाओ निंदिया प्यारी, चिर निद्रा से है सुख भारी.! भूलकर थकी मैं अपनी सारी, ले लूंँ सुखमय निंदिया भारी…!!
थाई एनजोक, यह इंसान 61 सालों से नहीं सोया है।
दुनिया में हर एक इंसान को नींद आती है। अगर वह न सोए तो वह बीमार हो जाएगा और यहां तक की उसकी मौत भी हो जाएगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले 61 सालों से नहीं सोया है। शख्स ने बताया कि वह आखिरी बार 1962 में सोया था। उसके बाद उसे कभी भी नींद नहीं आई। यहां तक की उसकी पत्नी और बच्चों ने भी उसे कभी सोते हुए नहीं देखा। इस शख्स की कहानी पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में छप चुकी है। एक बार फिर से यह शख्स फेमस यूट्यूबर Drew Binsky को अपना इंटरव्यू देकर चर्चा में आ गया है। 80 साल के इस शख्स का नाम थाई एनजोक है और वह वियतनाम का रहने वाला है। थाई एनजोक का कहना है कि एक रात उन्हें बहुत तेज बुखार आया और वह उस रात के बाद से कभी सो नहीं पाएं। उनकी यह दिली इच्छा है कि उन्हें नींद आ जाए। एनजोक की इस बीमारी को देखते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि उन्हें इनसोमनिया है। इनसोमनिया जैसी बीमारी में इंसान को निंद नहीं आती अगर आती भी है तो वह बहुत कम देर के लिए सोता है। इनसोमनिया की वजह से इंसान के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। लेकिन एनजोक के उपर इसका बिल्कुल भी असर नहीं दिखता है। 80 साल के उम्र में भी वह घूमने-फिरने जाता है। खेतों में भी वह काम करता है। सारी उमर सोता रहा,पर नींद नहीं आई !