करिश्मा ने गरीबों को बाँटा कंबल

आशियाना में गरीबों को वितरित किये गए कंबल।भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री करिश्मा हुई शामिल।चैरिटेबल ट्रस्ट व आशियाना परिवार का कार्यक्रम।

राकेश यादव

लखनऊ। सूर्य देव लक्ष्मी मेंमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवम आशियाना परिवार के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को करीब 60 महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरित किये गए। इस वितरण कार्यक्रम में भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री करिश्मा शामिल हुई।इस मौके चैरिटेबल ट्रस्ट की एमडी अलका सिंह ने बताया कि संस्था निरीह व गरीब महिलाओं के हित में लगातार कार्य करती रहती है। इस कड़ी में रविवार को आशियाना कॉलोनी में चौका बर्तन व मजदूरी करने वाली महिलाओं के साथ माली व घरों में काम करने वाले निरीह व गरीब करीब 60 लोगों को कंबल वितरित किये गए। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुई भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री करिश्मा ने गरीबो के हित में कल्याणकारी कार्य करने वाली इस दोनों संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जनहित की दिशा में यह सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

कार्यक्रम में आशियाना परिवार के आरडी द्विवेदी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था लगातार ऐसे आयोजन करती रहती है। आशियाना परिवार के मीडिया प्रभारी एवम वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से जनवरी माह में होने वाले खिचड़ी भोज कार्यक्रम पर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की एमडी अलका सिंह ने इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अंजू रघुवंशी, विनीता सिंह, अशोक सिंह, फतेह बहादुर सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button