भाजपा सरकार के उत्पीड़न और अत्याचार से जनता डरी-जूही सिंह

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने आज मिर्जापुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। आधी आबादी 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए संकल्पित है।भाजपा सरकार के उत्पीड़न और अत्याचार से प्रदेश की जनता डरी हुई है। किसान-नौजवान, महिलाएं त्रस्त हैं। बेरोजगारी और महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गयी है। ऐसे में प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए सपा सरकार लाना बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन समाजवादी पार्टी कार्यालय इटावा और मैनपुरी में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद ने कहा कि सरकार ने किसानों को ठगा है उनको धोखा दिया है। उत्तर प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर केवल झूठे वादे किये है और अखिलेश यादव के द्वारा कराए हुए कार्यों को भाजपा सरकार ने अपना बताया है। उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button