अमृतसरोवर में चल रहा जेसीबी और ट्रैक्टर

अमृतसरोवर में धडल्ले से चल रहा जेसीबी और ट्रैक्टर, मनरेगा मजदूर राम भरोसे। अमृतसरोवर में चल रहा जेसीबी और ट्रैक्टर

सुल्तानपुर। जिले के जयसिंहपुर तहसील के परसा ग्रामपंचायत में मनरेगा कार्य जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर से जब होगा तो रोजगार की गारंटी सिर्फ मास्टर रोल में ही भरी जाएगीं।हैं न कमाल का कारनामा ,इसके पूर्व अमृतसरोवर तालाब में मनरेगा मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन लगाकर खुदाई की जा रहीं थीं जिसकी शिकायत होने के बाद भी खनन अधिकारी मौन रहें, आपसी साठगांठ से मामले को दबा दिया गया।मगर वायरल वीडियो से साफ जाहिर हैं मनरेगा मजदूरों के पेट पर ग्राम प्रधान के द्वारा लात मारने की लगातार जुगत चल रहीं हैं।बीते कल देर रात्रि जेसीबी मशीन से अमृत सरोवर की खुदाई का मामला प्रकाश में आया है।

खुदाई का वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। लाखों रुपए की लागत से अमृत सरोवर के निर्माण की स्वीकृति हुई है। इसके निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। लेकिन खनन विभाग की साठगांठ से जेसीबी मालिक रात्रि में जेसीबी लगाकर प्रधान की सह पर तालाब की खुदाई कर रहा हैं आखिर सरकार की महात्वाकांक्षी योजना मनरेगा में जहां मनरेगा मजदूरों के हकों पर डाका डाला जा रहां हैं वहीं पंचायतीराज विभाग के आंखों में धूल झोक कर लाखों रुपये का भुगतान भी किया जाएगा। आखिर राजस्व विभाग और खनन विभाग या तो जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना चाहता हैं या जेसीबी मालिकों द्वारा धन उगाही का नया फार्मूला तैयार किया गया हैं। अमृतसरोवर में चल रहा जेसीबी और ट्रैक्टर

Related Articles

Back to top button