
लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। सपा महानगर अध्यक्ष फाख़िर सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे लगाए गए। प्रदर्शन में दीपक रंजन, अभिषेक बाजपेई और गौरव कुमार यादव समेत कई नेता शामिल रहे। छात्र सभा, महिला सभा, यूथ ब्रिगेड और समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
पोस्टर-बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। सपा महानगर कार्यालय से कार्यकर्ता जिलाधिकारी लखनऊ गेट के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मुख्य रूप से अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव, वरिष्ठ नेता अनिल यादव, ब्लाक अध्यक्ष चिनहट संतोष सिंह, दिनेश यादव पूर्व बीडीसी, अनुराग आज़ाद, सहित सैकड़ों समाजवादी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।



