राजा की तो फितरत है नंगा रहना…

राजा की तो फितरत है नंगा रहना।आप उसका क्या उतार लेंगे?

उसके चेहरे पर जो खून के निशान हैं वो उन्हें नहीं पोछता,
जानबूझ कर वो नंगा है,आप उसका क्या बिगाड़ लेंगे?

वो खुलेआम घूमता है अपनी बेशर्मी की चमड़ी में सबको मालूम है,
पर अब उसे ही कपड़ा मान बैठे हैं सब आप क्या बिगाड़ लेंगे?

उसके देखा देखी में, सब उतारते जा रहे हैं
कपड़े अपने भी वो अब आप पर हंसेंगे आप क्या बिगाड़ लेंगे?

नंगापन जब आम हो जाएगा, कपड़ा जब बदनाम हो जाएगा,
क्या आप भी उतरेंगे, नंगों की भीड़ के लिए
नंगे हो जाएंगे,राजा के नंगेपन में शामिल हो जाएंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button