15 दिन में 64 गाड़ियों का किया चालान

भेलसर पुलिस ने अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर चलाया अभियान,15 दिन में 64 गाड़ियों का किया चालान।

अब्दुल जब्बार

अयोध्या/भेलसर।रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी पुलिस ने बिना लॉक के रोड के किनारे खड़े वाहनों का अभियान चलाकर कई दर्जन वाहनों का चालान किया।चौकी प्रभारी भेलसर सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग व बैंकों व दुकानों के सामने मार्ग पर लोगों द्दारा बिना लॉक के वाहनो को बेतरतीब खड़ा कर दिया जाता है जिससे तहसील जाने वाले मार्ग पर दुकानों व बैंकों के सामने आवागमन बाधित होता है।

इसी तरह भेलसर अयोध्या मार्ग पर व भेलसर शुजागंज मार्ग पर वाहनों को बेतरतीब खड़ा करके लोग गायब हो जाते हैं।इस तरह गाड़ियां खड़ी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है।चौकी प्रभारी ने बताया कि 15 दिन से चलाए गए इस अभियान में अबतक 64 गाड़ियों का चालान किया गया है।बताया कि चालान छुड़ाने आने वाले वाहन चालकों वाहन मार्गो पर न खड़ी करने व वाहन मार्ग से हटकर व लॉक करके खड़े करने की हिदायत देकर छोड़ा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button