अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक-साँस्कृतिक महोत्सव ‘यूफोरिया-2021’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा आनलाइन आयोजित किये जा रहे पाँच दिवसीय साहित्यिक एवं साँस्कृतिक महोत्सव ‘यूफोरिया-2021’ का आज रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर देश- विदेश के प्रतिभागी विजयी छात्रों को सम्मानित किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक महोत्सव में रूस, बांग्लादेश, नेपाल, शारजाह, कुवैत एवं भारत के विभिन्न राज्यों से मेधावी छात्रों ने प्रतिभाग किया।

‘यूफोरिया-2021’ के अन्तर्गत आयोजित गंधद्रव्यानी (फोटोग्राफी) प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार डेलही पब्लिक स्कूल, एल्डिको, लखनऊ के शुभ्रो दास को मिला जबकि रंगमंच (मोनो एक्टिंग) प्रतियोगिता में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जालंधर, पंजाब के गगनदीप कौर ने प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। इसी प्रकार, कला स्रोत (पेन्टिंग) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की अनन्या दीक्षित, नटराज: नृत्य संगम (नृत्य) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की काव्या रामकृष्णन, मधुबनी म्यूसिंग्स (मधुबनी पेन्टिंग) प्रतियोगिता में ें सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की पावनी गुप्ता, संगीत साधना (एकल गायन) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के अभिनव तिवारी, अलंकरण (बुक कवर डिजाइनिंग) प्रतियोगिता में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, कानपुर के संपदा कपूर, क्रिया योग (योग प्रतियोगिता) में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जालंधर, पंजाब की वैष्णवी, गीतांजलि (पोएट्री राइटिंग) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की यशी त्रिपाठी, शुभाषिता (भाषण) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की श्रेयसी गुप्ता, शुभ लेखनम (निबन्ध लेखन) प्रतियोगिता में द फ्यूचर फाउण्डेशन स्कूल की एगोमोनी चक्रवर्ती, तेनाली प्रश्नावली (क्विज) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के प्रखर पाण्डेय, वर्डस्मिथ प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की सान्वी डे, मीलेन्ज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के श्रीम त्रिपाठी, वर्डप्ले प्रतियोगिता में श्रीराम स्कूल, गुड़गांव के कबीर मेनन ने प्रथम पुरस्कार जीता। इसी प्रकार, शाष्त्रार्थ (वाद-विवाद) प्रतियोगिता में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन (पक्ष) एवं इण्डियन एजूकेशन स्कूल, कुवैत (विपक्ष) अव्वल रहे तो वहीं दूसरी ओर समुद्र मंथन (बिजनेस प्रजेन्टेशन) प्रतियोगिता में ब्लू बेल्स माॅडल स्कूल, गुड़गांव ने प्रथम पुरस्कार अर्जित कर बाजी मारी।टर्नकोट इन थियेटर प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ने प्रथम पुरस्कार जीता।
‘यूफोरिया-2021’ संयोजिका एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या आभा अनन्त ने इस अवसर पर कहा कि यह महोत्सव भावी पीढ़ी की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही उनमें मानवीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण को विकसित करने में सफल हुआ है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद्डा . जगदीश गाँधी ने भी सभी प्रतिभागी छात्रों को आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button