यूक्रेन में फंसे प्रदेश के कुल 2501 विद्यार्थियों/व्यक्तियों की सूचना एकत्र

यूक्रेन देश में फंसे हुए उ0प्र0 के विद्यार्थियों/व्यक्तियों की स्वदेशवापसी के सम्बन्ध में भारत सरकार के समन्वय से राज्यसरकार द्वारा व्यापक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जा रहे।यूक्रेन में फंसे प्रदेश के कुल 2501 विद्यार्थियों/व्यक्तियों की सूचना एकत्र की गयी है, जिनमें से 227 विद्यार्थियों/व्यक्तियों की अब तक प्रदेश में वापसी हो चुकी आने वाले समय में यूक्रेन में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी में और तेजी आएगी।आगामी 07 मार्च, 2022 तक यूक्रेन से बच्चों को स्वदेश लाने के लिए 26 फ्लाइट्स प्रस्तावित।वर्तमान में 12 फ्लाइट्स का संचालन विभिन्न चरणों में प्रगति पर।यूक्रेन से वापस आने वाले व्यक्तियों को उनके गंतव्य के जनपदों में पहुंचानेके लिए प्रदेश सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर वाहनों तथा ट्रांजिट की व्यवस्था की गई।जो व्यक्ति अभी प्रदेश वापस नहीं आए हैं, अधिकारियों द्वारा इन लोगों केपरिवारों से सम्पर्क कर उनकी स्वदेश वापसी के सम्बन्ध मेंकिए जा रहे प्रबन्धों की जानकारी दी जा रही।


लखनऊ। यूक्रेन देश में फंसे हुए उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों/व्यक्तियों की स्वदेश वापसी के सम्बन्ध में भारत सरकार के समन्वय से राज्य सरकार द्वारा व्यापक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों/व्यक्तियों एवं उनके अभिभावकों/सम्बन्धियों से लगातार समन्वय स्थापित करते हुए सूचनाएं प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है। यूक्रेन में फंसे प्रदेश के कुल 2501 विद्यार्थियों/व्यक्तियों की सूचना एकत्र की गयी है, जिनमें से 227 विद्यार्थियों/व्यक्तियों की अब तक प्रदेश में वापसी हो चुकी है।


राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने बताया कि आने वाले समय में यूक्रेन में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी में और तेजी आएगी। आगामी 07 मार्च, 2022 तक यूक्रेन से बच्चों को स्वदेश लाने के लिए 26 फ्लाइट्स प्रस्तावित हैं। वर्तमान में 12 फ्लाइट्स का संचालन विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। राज्य स्तरीय कण्ट्रोल रूम में तैयार यूक्रेन में फंसे व्यक्तियों की सूची जनपदों को भी प्रेषित की गयी है और अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के साथ निरन्तर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।राहत आयुक्त ने बताया कि देश वापस लौटे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उनके गंतव्य जनपदों तक पहुंचाने के लिए नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के स्थानिक आयुक्त कार्यालय के समन्वय से दिल्ली एयरपोर्ट में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यूक्रेन से वापस आने वाले व्यक्तियों को उनके गंतव्य के जनपदों में पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर वाहनों तथा ट्रांजिट की व्यवस्था भी की गई है। जो व्यक्ति अभी प्रदेश वापस नहीं आए हैं, अधिकारियों द्वारा इन लोगों के परिवारों से सम्पर्क कर उनकी स्वदेश वापसी के सम्बन्ध में किए जा रहे प्रबन्धों की जानकारी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button