सामूहिक विवाह कार्यक्रम की दी जानकारी

अयोध्या। सहायक श्रमायुक्त आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 04 साल बेमिसाल दिवस पर जनपद अयोध्या के ब्लाक पूरा में श्रम विभाग अनुराग मिश्रा, उपश्रमायुक्त अयोध्या द्वारा भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत श्रमिकों के पंजीयन योजनाओं के लाभ वितरण का कार्यक्रम कराया गया।

विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा सहायता योजना के अन्तर्गत 12 लाभार्थियों का 36000 की धनराशि के स्वीकृत के स्वीकृत प्रमाण-पत्र एवं सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत 26 साइकिलों का वितरण किया गया एवं उपश्रमायुक्त अयोध्या द्वारा उपस्थित श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देते हुये माह सितम्बर 2021 में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की भी जानकारी दी गयी।

अवगत कराया गया जिन श्रमिकों द्वारा अभी तक अपना पंजीकरण नही कराया गया है, जिनकी पुत्री विवाह योग्य हो गयी है, वो अपना पंजीकरण विवाह के 100 दिवस पूर्व अवश्य करा लें और योजना का लाभ उठाये। उक्त कार्यक्रम में मा0 विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के अतिरिक्त हरभजन गौड़ पूर्व मण्डल अध्यक्ष, नन्द किशोर सिंह मण्डल अध्यक्ष, शारदा प्रसाद यादव, विजय प्रताप सिंह महामंत्री, अनुराग मिश्रा उपश्रमायुक्त, स्वाती रस्तोगी खण्ड विकास अधिकारी पूरा, आनन्द कुमार सिंह सहायक श्रमायुक्त, रोहित प्रताप एवं जर्नादन त्रिपाठी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विनय कटियार व0स0, सिराज हुसैन इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button