भारत विकसित होने की ओर अग्रसर-ब्रजेश पाठक

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बाराबंकी में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकसित होने की ओर अग्रसर है। श्री पाठक शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में भाजपा की सोशल मीडिया लोकसभा वॉलेंटियर्स सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, देश में ग़रीबों की सरकार चल रही है, गरीब कल्याण की सैकड़ों योजनाएँ चल रही हैं, जिनका असर धरातल पर दिख रहा है। आज ग़रीबों के हक पर कोई डाका नहीं डाल सकता, गरीब को सीधे उसके खाते में डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी जी पर देश की जनता का आशीर्वाद बना हुआ है, उनके नेतृत्व में यूपी में भाजपा 80 की 80 सीटें जीतने जा रही है।मौजूदा समय में भ्रष्टाचारियों व गुंडों की दुकानें बंद हो गई हैं। पब्लिक सब जानती है। इस चुनाव में इनके शटर गिरा देना है फिर पनपने का मौका नहीं देना है। अवधी में भाषण देते हुए जब उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गुंडा बदमाशन कै लुप लुप कर रही है। भारत विकसित होने की ओर अग्रसर-ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन की पूर्ववर्ती सरकार के समय कामनवेल्थ खेल में 50 रुपये वाली मच्छर भगाने की टिकिया 1000 में खरीदी गई। मंत्री जेल गए। इसके बाद कोयला घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले में कांग्रेस के मंत्री जेल गए। सेना के सामानों की खरीद में लूट हुई। कहा कि सपा सरकार में गुंडा राज था। श्री पाठक ने कहा कि, बाराबंकी में प्लाट पर सपा के नेता अवैध कब्जा कर लेते थे। जीप में कई बंदूकधारी बैठकर जनता को धमकाते थे। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। सभी राष्ट्रों का दौरा किया। देश की गरीब जनता के लिए योजनाएं चलाईं। आज हम छाती ठोंक के कह सकते हैं कि हर गरीब को पक्का मकान मिला है। अब माताओं बहनों को शौच जाने के लिए शाम होने का इंतजार नहीं करना पड़ता। घरों में शौचालय बने हैं। बहन बेटियां सम्मानपूवर्क जीवन जी रही है। भारत विकसित होने की ओर अग्रसर-ब्रजेश पाठक

Related Articles

Back to top button