बंजर भूमि पर दबंग कर रहे हैं अवैध क़ब्ज़ा

अयोध्या/भेलसर।

ग्राम समाज की बंजर भूमि पर दबंग कर रहे हैं अवैध क़ब्ज़ा,एसडीएम के आदेश के बाद भी नही रुका बंजर भूमि पर अवैध निर्माण।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर।तहसील रूदौली क्षेत्र के एक गाँव मे ग्राम समाज की बंजर खाते की भूमि पर दबंग अवैध क़ब्ज़ा करने हेतु अवैध निर्माण कर रहे हैं।मामला संज्ञान में आने पर एस डीएम ने शनिवार को अवैध निर्माण रुकवा दिया था परन्तु अवैध कब्जेदार इतने दबंग हैं कि एसडीएम के अवैध निर्माण रुकवाने के आदेश के बावजूद भी रविवार को लॉकडाउन का लाभ उठाते हुए पुनः निर्माण आरंभ कर दिया।


तहसील रूदौली क्षेत्र के गौरियामऊ निवासी रघुनंदन उर्फ करिया की शिकायत पर शनिवार को ग्राम सभा मेहनौरा की गाटा सँ 125 ग्राम सभा के बंजर खाते की भूमि पर मेहनौरा गाँव निवासी स्वामी नाथ पुत्र विश्वनाथ के अपनी दबंगई के बल पर क़ब्ज़ा करने हेतु अवैध निर्माण को एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने ग्रामसमाज की भूमि पर अवैध निर्माण रुकवा दिया था।रविवार को अवैध कब्जेदार ने अपनी हठधर्मिता से बंजर भूमि पर पुनः निर्माण शुरू कर दिया।एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कब्जेदार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button