ईदगाह ऐशबाग लखनऊ बना वैक्सीनेशन सेंटर

ईदगाह ऐशबाग लखनऊ बना वैक्सीनेशन सेंटर,जनपदीय नोडल अधिकारी ने ईदगाह पहुँच कर लिया वैक्सिनेशन सेंटर का जायजा
वैक्सिनेशन कराने आए लोगो से किया संवाद और किया लोगो का उत्सवर्धन.


लखनऊ- नोडल अधिकारी कोविड-19 लखनऊ डॉ रोशन जैकब द्वारा बताया गया कि इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगी महल ईदगाह ऐशबाग लखनऊ में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। जिसका जायजा लेने के उद्देश्य आज जनपदीय नोडल अधिकारी ईदगाह पहुँची। ईदगाह पहुँच कर नोडल अधिकारी द्वारा वैक्सीनेशन के लिए की गई सभी व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। मौके पर वैक्सीनेशन कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए सुचारू रूप से होता पाया गया। उक्त वैक्सीनेशन सेंटर में 18 से 44 वर्ष के लोगो का और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का वैक्सीनेशन अलग अलग कमरों में होता पाया गया। नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस्लामिक सेंटर द्वारा एक बहुत अच्छी पहल की गई है, इससे लोगो को वैक्सीनेशन कराने में सुविधा होगी।


इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली चेयरमैन इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने बताया की लोगों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए की कोविड जैसी महामारी से बचाव के लिए एहतियात के साथ साथ सबसे बेहतर और कारगर उपाए वैक्सीनेशन ही है,लखनऊ की आबादी काफी है और विशेष कर पुराने लखनऊ में बड़ी आबादी है और ईदगाह एक बड़ा मैदान है इसलिए यहाँ दो सेंटर बनाये गये हैं एक सेंटर में 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों के लिए और एक सेंटर 45 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग भी बाकी रहे और इन्फेक्शन का भी खतरा काम हो,मौलाना फरंगी महली ने बताया की 18 वर्ष वालों का ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन हो रहा है और बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं उनकी सहूलत के लिए इस्लामिक सेंटर की तरफ से हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है।इस अवसर पर किंशुक श्रीवास्तव एसीएम-2, डाॅक्टर अंकुश चैरसिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऐशबाग, डाक्टर गीतांजलि सहप्रभारी कोविड सेंटर ऐशबाग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button