पंचायत चुनाव-साजिश के तहत मुझे भेजा जा सकता है जेल : राजू सिंह

चुनाव के दौरान साजिश के तहत मुझे जेल भेजा जा सकता है। मृतक बृजन सिंह के भाई निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह ने मुख्यमंत्री से लगाई गोहार।


नितेश सिंह

अयोध्या। समाजसेवी व पूर्व भाजपा नेता मृतक बृजन सिंह के भाई निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह ने मवई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा षड्यंत्र के तहत व सिर्फ उनका चुनाव बाधित करने के लिए उन्हें किया जा रहा परेशान।जहां एक ओर पंचायत चुनाव जोरों पर है वही उन्हें डराया धमकाया जा रहा है कि आप भी गिरफ्तार हो सकते है ज्यादा लोगों को लेकर न चले।

यह सब मात्र इस लिये किया जा रहा कि वह चुनाव में मेहनत न कर पाए तथा अपनों से न मिल पाए उनके साथ रहने वालों पर भी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी की जा रही है। श्री सिंह ने बताया जिस तरह चुनाव में हर एक वर्ग से हमें भरपूर समर्थन और बड़ों का आशीर्वाद मिल रहा है इससे विपक्ष सकते में है। वह साजिश करके मुझे जेल भिजवाने की फिराक में है।


निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह ने यह भी अशंका व्यक्त कि उनको मवई पुलिस सत्तापक्ष के दबाव में साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है।श्री सिंह जी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ से अपने स्वयं की जानमाल की रक्षा तथा अनावश्यक परेशान न करने के लिए न्याय व मदद की गुहार लगाई है।


नामांकन प्रक्रिया जारी —

जिला पंचायत सदस्य के लिए समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी इंदू सेन यादव ने किया नामांकन।हैरिंग्टनगंज तृतीय क्षेत्र के लिए किया नामांकन। समाजवादी पार्टी के ही सियाराम सर्राफ ने भी किया नामांकन। जिला पंचायत सदस्य के लिए अब तक 10 हुए नामांकन।बीडीसी ग्राम प्रधानों के लिए ब्लॉको पर हो रहे नामांकन। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button