अज्ञात वाहन की टक्कर से पति पत्नी घायलजिला अस्पताल रेफर

डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

अयोध्या/भेलसर। रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कूढा सादात गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाईक सवार महिला व पुरूष गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना लोगों ने भेलसर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तब तक गश्त पर निकले कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।

इस बाबत भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया की सोमवार को बाइक सवार पति पत्नी ग्राम कूढा सादात गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गए तभी उधर से गश्त पर निकले कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने तत्काल दोनो घायलों को अपने सरकारी वाहन पर बिठा कर सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।चौकी प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार घायलों की पहचान राम सजीवन 40 वर्ष व उनकी पत्नी मीना 38 वर्ष जिला बाराबंकी के थाना टिकैतनगर के रूप में हुई है।चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button