इंसानियत हुई शर्मसार दबंगो ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा

इंसानियत हुई शर्मसार दबंगो ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल,कुड़वार थाना अंतर्गत अगई ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है.

सुल्तानपुर। जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने दलित अधेड़ को तब तक पीटा जब तक वो लहूलुहान होकर पैरों पर नहीं गिर गया। उसने कई बार दरिंदों से रहम की भीख मांगी लेकिन किसी का भी दिल नहीं पसीजा। दबंगों ने अपनी करतूत का वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित का नाम काशीराम कोरी है। वो जिले कुड़वार थाना अंतर्गत अगई ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। इसका जुर्म क्या है ये तो सही नहीं पता चला सका लेकिन वीडियो में होती बातचीत से कयास लगाया जा रहा है कि गांव की रंजिश में काशीराम का ये बुरा हाल किया गया। वो चिल्लाया आंख फूट गई, फिर भी नहीं रुके। दबंगों ने पहले तो अधेड़ को हाथों से पीटा फिर मर्यादा भूल गए चप्पलों से सिर-चेहरा आदि जगहों पर पीटने लगे। इतने से जब दबंगों का दिल नही भरा तो वो उसे जमीन में घसीटे हुए खेत में ले गए और उसकी गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वीडियो में साफ सुना जा सा सकता है कि आंख के पास चोट लगने के बाद वो कह रहा है मेरी आंख फूट गई लेकिन दबंगों को तरस नहीं आया। बताया जा रहा है कि मारने वालों में लल्लन, गिरीश मिश्रा, अतुल मिश्रा और उसके दो अन्य साथी भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button