रामनवमी पर आशियाना में निकाली गई भव्य शोभायात्रा


बैंड-बाजे, आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत।रामनवमी पर आशियाना में निकाली गई भव्य शोभायात्रा।

राकेश यादव

लखनऊ। रामनवमी के अवसर पर रविवार को आशियाना में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के उदघोष व ढोल नगाड़ों व आकर्षक झांकियो के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा को जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। करीब एक किलोमीटर लंबी यह शोभायात्रा जिन मार्गों से निकली वहां पूरा माहौल ही राममय हो गया।
आशियाना के एलडीए सेक्टर आई की एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से यह शोभायात्रा दोपहर 12 बजे खजाना मार्केट चौराहे से शुरू होकर विभिन्न कालोनियों से होते हुए आशियाना चौराहा, पावर हाऊस चौराहा, बंगला बाजार तिराहा होते हुए किला मोहम्मदीनगर चौराहा होते हुए पराग डेरी होते हुए बालाजी संस्थान पर खत्म हुई। इस शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियों के साथ कई बैंड पार्टियां, ऊंट व वाहनो की लंबी कतार देखने को मिली। पुलिस अभिरक्षा में निकाली गई इस शोभा यात्रा में जगह-जगह लोग नृत्य करते हुए भी दिखाई पड़े। शोभायात्रा में सबसे आगे महिलाएं व बच्चे नृत्य करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आए। इसके बाद आकर्षक झांकियां थी। इस पर सजे बच्चे दिखाई पड़े।
यात्रा के आयोजक समिति के सदस्य उमेश मिश्रा ने बताया कि रामनवमी पर भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसमें सैकड़ों की सख्यां में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर बालाजी संस्थान के प्रोपराइटर अनिल शुक्ला, आरडी द्विवेदी, पूर्व पार्षद राजेंद्र पांडे, विनीता सिंह, अंजू, रश्मी शुक्ला, शोभा बाजपेयी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button