कच्चा मकान गिरने से बालिका की मौत चार घायल

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या। भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम जुनेदपुर मजरे सेंवढ़ारा में कच्ची दीवार गिरने से एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गयी।जब कि बालिका की मां,बहिन,भाई तथा नानी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मवई चौराहा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार के अनुसार ग्राम जुनेदपुर में शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे समाचार पत्र विक्रेता मो0 अजीर खाँ का कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा।

अजीर की दोनों लड़की अर्सिया बानो 7 वर्ष,तबस्सुम 15 वर्ष लड़का जुनेद 10 वर्ष पत्नी मेहनाज बानो 40 वर्ष तथा सास नफीस फातिमा 78 वर्ष मलबे में दब गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर मलबे में दबी हुई महिलाओं तथा बच्चों को किसी तरह निकाला।

अजीर खां की छोटी लड़की अर्सिया 7 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि पत्नी महनाज बानो लड़की तबस्सुम,लड़का जुनेद तथा सास नफीस फातिमा घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल नफीस फातिमा को मवई चौराहा स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार तथा हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। उपजिलाधिकारी रूदौली विपिन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button