बसों में रक्षाबन्धन पर्व पर निःशुल्क यात्रा की सुविधा-परिवहन मंत्री

उ0प्र0 परिवहन निगम की बसों में रक्षाबन्धन पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।

वरिष्ठ संवाददाता


लखनऊ। रक्षाबन्धन के पर्व पर गत् वर्ष की भांति इस वर्ष 2022 में भी महिलाओं को उ0प्र0 परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। परिवहन निगम की समस्त बसों में रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर महिलाओं को दिनांक 11 व 12 अगस्त, 2022 को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जायेगी।यह जानकारी उ0प्र0 के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आज यहां दी।

उन्होंने बताया कि निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिनांक 10-11 अगस्त, 2022 की मध्य रात्रि 00ः00 बजे से दिनांक 12-13 अगस्त, 2022 की मध्य रात्रि 12ः00 बजे अर्थात 48 घण्टे हेतु उपलब्ध होगी तथा इस अवधि में समस्त महिला यात्री निगम की सभी प्रकार की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस अवधि में महिला यात्रियों से किराया नहीं लिया जायेगा। शून्य रुपए का टिकट जारी किया जाएगा जिस पर महिला निःशुल्क टिकट लिखा होगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि इस सम्बन्ध में अपर प्रबन्ध निदेशक, अन्नपूर्णा गर्ग की ओर से समस्त क्षेत्रीय प्रबन्धक/समस्त सेवा प्रबन्धक/समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक डिपो/वित्त उ0प्र0, परिवहन निगम को आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button