डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता की चौथी पुण्यतिथि

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता की चौथी पुण्यतिथि पर बीबीडी ग्रुप एवं सामाजिक, राजनैतिक व खेल जगत से जुड़े लोगों ने याद किया।


लखनऊ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार एवं राजधानी लखनऊ के पूर्व मेयर तथा बीबीडी ग्रुप के संस्थापक प्रेरणास्रोत डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता, बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन एवं बैडमिन्टन अकादमी के चेयरमैन श्री विराज सागर दास, वाइस चेयरमैन कु0 सोनाक्षी दास द्वारा डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने कहा कि मेरे पिताजी सदैव लोगों की मदद में जुटे रहते थे। उनका मानना था कि एक दूसरे की सहायता करके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लायी जा सकती है। उन्होने कहा कि आज बीबीडी परिवार डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता जी को याद कर रहा है ऐसे में हम सभी को एक दूसरे की मदद करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है यही डाॅ0 दास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होने कहा कि मेरे पिताजी ने जो रास्ता दिखाया है कि जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जानी चाहिए उसी रास्ते पर चलते हुए समाज की सेवा करता रहूंगा।

इसी क्रम में डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता की चौथी पुण्य तिथि पर कोरोना से बचाव के प्रयासों के लिए डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता फाउण्डेशन ने आज कैण्ट थाना, हुसैनगंज, आलमबाग, नाका थाना पर पुलिसकर्मियों को मास्क एवं सेनेटाइजर उपलब्ध कराया।

इस मौके पर राजधानी के विभिन्न वार्डों में डाॅ0 अखिलेश दास फाउण्डेशन द्वारा गरीबों को अनाज वितरित किया गया। जिसके तहत श्री अमित चौधरी पार्षद के नेतृत्व में महात्मा गांधी वार्ड, श्री अब्दुल्ला सिद्दीकी के नेतृत्व में बाबू बनारसी दास वार्ड, श्री राजीव बाजपेयी के नेतृत्व में मोतीनगर वार्ड, श्री आफताब मलिक के नेतृत्व में ओम नगर वार्ड, श्री अतीक अंसारी के नेतृत्व में गीतापल्ली वार्ड, श्री रजनीश यादव के नेतृत्व में कैण्ट वार्ड नं0 8, श्री जितेन्द्र पाल के नेतृत्व में लालकुआं वार्ड, श्री ताज मोहम्मद के नेतृत्व में कैण्ट वार्ड नं01 तथा श्री रोहित दास के नेतृत्व में कैण्ट वार्ड नं. 6 में राशन वितरित किया गया।

इसी क्रम में दिल्ली में संकल्प फाउण्डेशन, डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता फाउण्डेशन द्वारा श्री दीपक तंवर बाल्मीकि के नेतृत्व में 150 व्हील चेयर अशक्त लोगों को वितरित किया गया।कमल बाल्मीकि द्वारा परिवर्तन चौक पर तहरी भोज का आयोजन किया गया जिसमें तमाम लोगों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए तहरी भोज में हिस्सा लिया।

पूर्व पार्षद सुशील दुबे द्वारा टेम्पो यूनियन को केकेसी चौराहे पर मास्क और सेनेटाइजर का वितरण कराया गया जिसमें श्री पंकज दीक्षित, श्री पीयूष वर्मा एवं श्री किशोर पहलवान आदि शामिल रहे।इसके अलावा कोरोना महामारी को देखते हुए राजधानी लखनऊ के लोगों ने अपने प्रिय नेता डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता की पुण्यतिथि पर अपने-अपने घरों पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा सायं पुराना किला में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीबीडी ग्रुप परिवार के लोगों ने बीबीडी यूनिवर्सिटी एवं बीबीडी बैडमिंटन अकाडमी आदि जगहों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम कर डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।इसके अलावा शहर भर के तमाम शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता की पुण्यतिथि मनाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास जी के निजी सचिव रहे धर्म सिंह ने भी डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से श्री अरूण गुप्ता, श्री राजीव बाजपेयी, श्री कैलाश पाण्डेय, श्री सुशील दुबे, सुश्री प्रियाराज गुप्ता, श्रीमती वंदना राज अवस्थी एडवोकेट, डा0 पी0एस0 जायसवाल, श्री अचल मेहरोत्रा, श्री सर्वेश अवस्थी, श्री अजय प्रजापति, श्री कमल बाल्मीकि, श्री निहाल खान सहित उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button