Thursday, April 30, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या सौ लीटर अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

सौ लीटर अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

221

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या। भेलसर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थ व शराब निष्कर्षण के रोकथाम के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अलग अलग गांवों में छापा मारकर 100 लीटर अवैध शराब बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज बाबा बाजार धर्मेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल बैजनाथ यादव,देवतानंद यादव,सिपाही सुनील कुमार,अरविंद कुशवाहा,बोबी प्रताप सिंह तथा दयानन्द यादव ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रेछ के बृजेश पुत्र राम मिलन,तकिया मजरे कुशहरी के तिलकराम पुत्र जगजीवन देवईत के नाथूराम पुत्र काली दीन तथा राम चन्द्र पुत्र राम खेलावन को अलग अलग पिपियों में रखी सौ लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चारों आरोपियों को दफा 60 आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।