पूर्व विधायक राजेंद्र यादव व संतोष यादव पहुंचे डिंपल यादव के प्रचार में मैनपुरी

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व लखनऊ के चर्चित पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद यादव पूर्व एमएलसी संतोष यादव शनि और लखनऊ में समाजवादी पार्टी निवर्तमान जिला सचिव सुरेश यादव अपनी पूरी टीम के साथ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के प्रथम दिन सघन जनसंपर्क कर ऐतिहासिक मतों से विजई बनाने की लोगों से अपील किया।

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के चुनाव प्रचार हेतु मैनपुरी नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डो सराव ग्यान,रामलीला मैदान,नगला रते,,रघुराज पुरी,कृष्णा नगर,लोहाई,नगरिया आदि वार्ड सहित विधानसभा किशनी के विभिन्न गांव रढेह,चतुरी पुरा, लोधीपुर बुदौली, सौनासी,कुदरा,बघुनी,दीवान पुर,धरौस,साहनी,जातपुरा,नीमखेड़ा,कुर्रा, शौज,नगला बने,नगला मंगद,हरि सिंह पुर,हवेली,पृथ्वीपुर,कृष्णा नगर,गोकुलपुर,जरिया के अलावा अन्य गांव में जाकर जनसंपर्क किया और ज्यादा से ज्यादा मतदान कर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की पुरजोर अपील किया।आज दोपहर बाद से मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा जसवंत नगर के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता से वोट देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button