रंजीश में पूर्व प्रधान की हत्या

रंजीश में घुघली क्षेत्र के रामपुर महुअवा के पूर्व प्रधान की महराजगंज में हत्या।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर महुअवा के पूर्व प्रधान की पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही एक शख्स ने फावड़े के बेंट से जानलेवा हमला कर दिया । जिसके बाद इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही पूर्व प्रधान ने दम तोड़ दिया । इस मामले में हमलावर ने ही कोतवाली पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूर्व प्रधान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया ।

दरअसल मृतक रामनाथ प्रजापति जो घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर महुअवा के पूर्व प्रधान थे जिसका गांव के ही सख्स भीम से पट्टे के जमीन को लेकर विवाद चल रहा था । आज जब रामनाथ प्रजापति सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने अपने ऑफिस में बैठा था तभी आरोपी जिसका बगल में ही चाय का दुकान था हाथ में फावड़ा का बेंट से पूर्व प्रधान के सिर पर पीछे से वार कर दिया ।

जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। उसके बाद आरोपी भीम चीख कर बताने लगा कि उसने पूर्व प्रधान को मार दिया । यह सुन सभी अवाक हो गए मौके पर पहुँची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया पर रास्ते में ही पूर्व प्रधान ने दम तोड़ दिया । वहीं आरोपी ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button