अप्रैल को अयोध्या में प्रथम चरण का मतदान

अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 (पंचायत एवं स्थानीय निकाय) लखनऊ के अधिसूचना द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत प्रधान एवं सदस्य ग्राम पंचायत का निर्वाचन प्रथम चरण में सम्पन्न कराया जायेगा। जनपद अयोध्या में प्रथम चरण का मतदान दिनांक 15 अप्रैल को होना है उक्त तिथि को जनपद के समस्त 11 विकास खण्डो में मतदान होगा। उक्त समय विकास खण्डो में बिजली की आपूर्ति मतदान की उक्त तिथि के पूर्व दिवस की सांय 06 बजे से मतदान के दिन रात्रि 12 बजे तक निर्वाध रूप से आपूर्ति किये जाने के आदेश समस्त अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को दिया गया है। विकास खण्ड मुख्यालय पर बिजली की आपूर्ति मतदान के अगले दिन भी सुबह 10 बजे तक निर्वाध रूप से की जायेगी।

उन्होंने आगे बताया कि मतगणना सभी 11 विकास खण्डो में दिनांक 02 मई को प्रातः 08 बजे प्रारम्भ होकर मतगणना की समाप्ति तक चलेगी। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जनपद के समस्त विकास खण्डो मे दिनांक 02 मई 2021 को प्रातः 07 बजें से दिनांक 03 मई 2021 की रात्रि तक निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाये जिससे कि मतगणना में व्यवधान न हो। इस तरह के निर्देश जनपद के समस्त अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को जारी कर दिया गया है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बताये गये अवधियो में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे इसके लिए अपने ऊपर के अधिकारियो से अभी से बात कर ले यदि आवश्यकता समझे तो मेरी भी बात करा दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button