आग लगने की दुर्घटना में 02 बच्चों की मृत्यु,परिवार को 04 लाख रु0 की आर्थिक सहायता


मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर में आग लगने की दुर्घटना में 02 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।प्रत्येक मृतक के परिवार को 04 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश,प्रभावितों को हर सम्भव राहत एवं मदद प्रदान करने के निर्देश


लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गौतमबुद्धनगर के बहलोलपुर गांव में आग लगने की दुर्घटना में02 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृत बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव राहत एवं मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button