कन्या के जन्म से लेकर शिक्षा तक सरकार द्वारा आर्थिक सहायता

महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने नारी शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज की बालिकाओं को किया सम्बोधित। बालिकाओं को मिशन शक्ति, महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं और हेल्प लाईन नम्बरों की दी जानकारी।

लखनऊ। महिला सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन कार्य योजना के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य घरेलू हिंसा विषय पर नारी शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज, कैसरबाग लखनऊ में मुख्य वक्ता के रूप में कुमुद श्रीवास्तव सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 ने विद्यालय की बालिकाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में महिला हेल्पलाइन नम्बर तथा आपातकालीन नम्बरों की जानकारी बालिकाओं को दी गयी। उन्होंने बालिकाओ को आत्मरक्षा हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलायी जा रही हैं जिसके द्वारा कन्या के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जा रही हैं।


श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को भी जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं से जोड़ा भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस योजना के तहत 18 वर्ष तक के आयु वाले बच्चे जिनके माता या पिता अथवा दोनों की मृत्यु कोविड से हो गयी हो, ऐसे बच्चों को 4000 रूपये प्रति माह की सहायता दी जा रही है।इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती प्रतिमा गौड़ तथा नोडल अधिकारी श्रीमती रीना तिवारी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button