Wednesday, April 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या फर्राटा पंखे में उतरे करंट से किसान की मौत

फर्राटा पंखे में उतरे करंट से किसान की मौत

193

फर्राटा पंखे में उतरे करंट से चकिया गयासपुर निवासी किसान की मौत।


राम जनम यादव
अयोध्या – तारुन थाना क्षेत्र के चकिया गयासपुर निवासी किसान नितराम निषाद पुत्र नन्हकू राम उम्र 40 बर्ष की गुरुवार की रात करीब 9 बजे फर्राटा पंखे में उतरे बिजली के करंट से जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रह्मादीन निषाद ने आनन फानन में नितराम को इलाज को उनके परिजनों के साथ जिला अस्पताल ले गये।जहाँ चिकित्सको ने अपनी जांच में उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया।मृतक के चार बेटी व दो बेटे हैं।पत्नी माधुरी का रो रो कर बुराहाल हैं।